Uncategorized
Trending

ग्रासरूट हाकी प्रमोशन एंव डेवलपमेंट फाऊंड़ेशन के सौजन्य तीन दिवसीय अन्ड़र-15 हाकी प्रतियोगिता का सफल आयोजन

मुजफ्फरनगर। ग्रासरूट हाकी प्रमोशन एंव डेवलपमेंट फाऊंड़ेशन के सौजन्य से दिनांक 16 जून से 18 जून, 2023 तक डी़. ए. वी डिग्री कालिज, आर्य समाज रोड़, मुज्जफर नगर के हाकी ग्राऊंड पर तीन दिवसीय अन्ड़र-15 हाकी प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। जिसका समापन ओलिंपियन सरदार महेंद्र पाल सिंह जी (अर्जुन अवार्डी), के द्वारा शाम ४ बजे फाइनल मैच देखने के बाद किया गया एवं खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया गया। प्रतियोगिता में ग्रासरूट मुज़फ्फरनगर एवं ग्रासरूट सोनीपत के मध्य फाइनल मैच खेला गया। जिसमे ग्रासरूट मुज़फ्फरनगर  ने ग्रासरूट सोनीपत  को ३-१ पराजित कर फाउंडर्स कप २०२३ की चैंपियन बन गयी। इस अवसर पर  मंजीत सिंह, टीपी सिंह, कप्तान रणधीर सिंह, इमरान आजाद, जोगेन्दर सिंह,  संजय शर्मा, रौशन जी, विजय भाई, विनय पुंड़ीर, ईश्वर सिंह जी आदि उपस्थित रहे। ओलिंपियन सरदार महेंद्र पाल सिंह ने खिलाड़ियों का पुरुस्कार देकर उत्शाह वर्धन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button