देश
Trending

ग्वालियर में प्रेमी जोड़े ने खाया जहर, प्रेमी की मौत, प्रेमिका की हालत नाजुक

ग्वालियर। ग्वालियर में शनिवार देर रात एक प्रेमी जोड़े ने जहर खा लिया। घटना में प्रेमी की मौत हो गई, जबकि प्रेमिका की हालत नाजुक बनी हुई है। दो दिन पहले ही दोनों अपने घर से भागे थे। पुलिस अब मामला दर्ज कर आगे की पड़ताल में जुट गई है। फिलहाल प्रेमिका बयान देने की हालत में नहीं है। बयान उपरांत पुलिस घटना के सही कारणों का पता लगा पाएगी।

जानकारी अनुसार मामला गिरवाई स्थित वीरपुर बांध इलाके का है। यहां एक प्रेमी जोड़ा दो दिन पहले अपने घर से भाग गया था। परिजन और पुलिस बीते दो दिन से दोनों की तलाश कर रहे थे। इस बीच शनिवार देर रात को दोनों ने जहर खा लिया। शनिवार देर रात दोनों का एक दोस्त उन्हें लेकर जयारोग्य हॉस्पिटल पहुंचा। उसने डॉक्टर को बताया कि इन्होंने जहर खा लिया है। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन प्रेमी सूरज कुशवाह की अस्पताल लाने से पहले ही मौत हो चुकी थी। प्रेमिका की हालत नाजुक है। उसका आईसीयू में ईलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button