World
Trending

आज का इतिहास (16 जून)

नयी दिल्ली। भारत एवं विश्व इतिहास में 16 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1606 : सिक्खों के पांचवें गुरु अर्जन देव का निधन।
1746 : पियाकेन्ज़ा में लड़ाई: ऑस्ट्रिया और सर्दीनिया ने स्पेनिश और फ्रांसीसी सेना को हराया।
1779: स्‍पेन ने ब्रिटेन के खिलाफ जंग का आगाज किया।
1815 : नेपोलियन ने नीदरलैंड में लिग्नी की लड़ाई में प्रूसिया को पराजित किया।
1822 : डेनमार्क वेसी ने दक्षिण कैरोलिना में दास विद्रोह का नेतृत्व किया।
1824 : ग्रेट ब्रिटेन में जानवरों की क्रूरता की रोकथाम के लिए रॉयल सोसाइटी की स्थापना की गई।
1858 : प्रथम भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के दौरान मोरार की लड़ाई लड़ी गई।
1881 : ऑस्ट्रिया – हंगरी और सर्बिया ने सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किये।
1884: अमेरिका के ब्रुकलिन में पहला रोलर कोस्टर खोला गया।
1891 : जॉन अबॉट कनाडा के तीसरे प्रधानमंत्री बनाये गए।
1903: हेनरी फोर्ड ने 12 लोगों के साथ मिलकर फोर्ड मोटर कंपनी की स्थापना की। कंपनी ने इसी साल 15 जुलाई को अपनी पहली कार बेची। फोर्ड आज दुनिया की दिग्गज कार निर्माता कंपनी है।
1904 : यूजीन श्यूमन ने फिनलैंड के गवर्नर जनरल निकोले बॉब्रीकोव की हत्या कर दी थी।
1911: न्यूयार्क में आईबीएम कंपनी की स्‍थापना। पहले इसका नाम कंप्यूटिंग टैब्यूलेटिंग रिकार्डिंग कंपनी था।
1925: राष्ट्रवादी नेता चितरंजन दास का निधन।
1950 बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती का जन्म।
1963: रूस की 26 वर्षीय अंतरिक्ष यात्री लेफ्टिनेंट वैलेनटीना तेरेशकोवा ने वोस्तोक 6 के जरिए अंतरिक्ष की उड़ान भरी। सुश्री तेरेशकोवा अंतरिक्ष की अथाह गहराइयों की ओर रवाना हुई विश्व की पहली महिला थीं।
1979: सीरिया में मुस्लिम ब्रदरहुड के साथ संघर्ष में 62 शेखों की मौत।
1992: ब्रिटेन की राजवधू डायना के जीवन पर लिखी गई किताब ‘डायना – ए ट्रू स्टोरी’ का विमोचन। इस पुस्तक में डायना को दुखी और असंतुलित बताया गया।
2008: कैलिफोर्निया में समलैंगिक जोड़े को शादी करने की इजाजत।
2009: मुंबई आतंकी हमले के बाद पहली बार भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पाकिस्तानी राष्ट्रपति से मुलाकात की।
2010: भूटान की संसद ने कानून पास किया था। जिसके मुताबिक पूरे भूटान में तंबाकू की खेती करने, निश्चित सीमा से ज्यादा तंबाकू इस्तेमाल करने और खरीदने-बेचने पर बैन है। कानून के मुताबिक ये गैर-जमानती अपराध है और अगर आप ऐसा करते पाए गए तो आपको जेल जाना पड़ सकता है। तंबाकू प्रोडक्ट पर बैन लगाने वाला भूटान दुनिया का पहला देश है।
2012: चीन ने अंतरिक्ष यान शेनझौ 9 लांच किया।
2012: अमेरिकी वायुसेना का रोबोटिक बोइंग एक्स-37बी अंतरिक्ष यान अपना मिशन पूरा कर पृथ्‍वी पर वापस लौटा।
2012: बहुराष्ट्रीय शीतल पेय कंपनी कोका कोला ने म्यांमार में 60 वर्षों के बाद कारोबार शुरू किया।
2012: चीन ने शेंझो-9 स्पेसक्राफ्ट से लियू यांग को अंतरिक्ष में भेजा। अंतरिक्ष में जाने वाली वे पहली चीनी महिला हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button