crime
Trending

इटावा में पीएसी अधिकारी व उनकी पत्नी ने की आत्महत्या की कोशिश

इटावा। प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी (पीएसी) की 28वीं बटालियन के सहायक कमांडेंट राकेश नायक और उनकी पत्नी को यहां उनके सरकारी आवास पर कथित तौर पर आत्महत्या का प्रयास करने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने कहा कि दोनों को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, वहां से उन्हें सैफई आयुर्विज्ञान संस्थान में भेज दिया गया। दंपति को किसी बात पर बहस करते सुना गया, इसके बाद वे अलग-अलग कमरों में चले गए।

मंगलवार देर रात नायक ने अपने कमरे में फांसी लगा ली, जबकि उनकी पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया।

दोनों हालत नाजुक बताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button