मुजफ्फरनगर
Trending

मुजफ्फरनगर में पीड़ित परिजनों डीएम कार्यालय पहुंचकर बेटे की तलाश कराए जाने को लेकर सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचे भोपा थाना क्षेत्र के गांव ककराला निवासी पीड़ितों के द्वारा एक प्रार्थना पत्र जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगाली को सौंपा गया है। जहां पर उनके द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि उनका लड़का राहुल जो कि 80% विकलांग है 3 अप्रैल को घर से कहीं गायब हो गया था पर वह काफी तलाश करने पर भी नहीं मिला है। इसके संबंध में उनके द्वारा थाने पर तहरीर दी है लेकिन पुलिस के द्वारा अभी तक किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि इसी दौरान गांव के ही रहने वाले अमरीका से फोन आया कि उनका लड़का संजीव गाजियाबाद में है। जब हम गाजियाबाद पहुंचे तो हमें गाजियाबाद मेट्रो स्टेशन से राहुल के जूते मिले और तब उससे ही हम अपने लड़के को तलाश कर रहे हैं। लेकिन उसका किसी भी तरह का सुराग नहीं लग रहा है। इसलिए मांग करते हैं कि जल्द से जल्द उनके लड़के की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button