crime
Trending

दिल्ली में शाहबाद डेयरी में प्रेमी ने नाबालिग पर किए चाकू से कई वार, पत्थर से भी कुचला

नई दिल्ली। दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में 16 वर्षीय लड़की की उसके 20 वर्षीय प्रेमी ने चाकू मारकर हत्या कर दी। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। आरोपी की पहचान साहिल के रूप में हुई है। चाकू से कई वार करने के बाद भी जब साहिल का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उसने लड़की को पत्थर से कुचल डाला।

पुलिस के मुताबिक, रविवार को एक लड़की की हत्या की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, शाहबाद डेयरी की जेजे कॉलोनी की रहने वाली साक्षी का शव सड़क पर मिला। पता चला कि साक्षी का पीछा कर रहा साहिल ने उसे रोका और उस पर कई बार चाकू से वार किए।

साहिल और साक्षी के बीच संबंध थे, लेकिन हाल ही में झगड़ा हो गया था।

जांच से जुड़े एक पुलिस अधिकारी ने कहा, रविवार को साक्षी अपने दोस्त के बेटे के जन्मदिन में शामिल होने के लिए जा रही थी, जब साहिल ने उसे रोका और उस पर चाकू से हमला किया और फिर पत्थर से कुचल डाला।

अधिकारी ने कहा, साहिल फरार है और उसे पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। मृतक के पिता की शिकायत पर आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button