
गोरखपुर। गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिए अधीक्षक (एसएसपी) डाॅ. गौरव ग्रोवर ने माफियाओं को नेस्तनाबूत करने की ठान ली है। माफिया अजित शाही और सुधीर सिंह के बाद अब माफिया विनोद उपाध्याय और उसके हिस्ट्रीशीटर भाई संजय उपाध्याय की नकेल कस यह संदेश दे दिया है। शनिवार को इनके ऊपर 25-25 हजार रुपया इनाम घोषित कर अपनी मंशा साफ कर दी है। हाल ही में इनके खिलाफ गुलरिहा थाना में मामला दर्ज हुआ है। उसी मामले में इनाम की धनराशि घोषित हुई है। ज्ञातव्य हो कि एक गैंगेस्टर के मामले में विनोद उपाध्याय पर पहले से ही एनबीडब्ल्यू जारी है।

विनोद उपाध्याय के खिलाफ साल 2010 में दर्ज हुए मुकदमे में भी एक वारंट जारी है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक इस समय विनोद उपाध्याय पर 25 गंभीर मुकदमे दर्ज है। विनोद राजनीति का चोला भी पहन चुका है। एक पार्टी से राजनीति करते हुए वह अपराध में लिप्त पाया गया था। तब पार्टी ने उसे बाहर का रास्ता दिखाया था। सूत्रों के अनुसार विनोद लखनऊ से लेकर दिल्ली तक अपना काम फैला रहा है। वहां पर वह जमीन और अन्य बिजनेस में अपना पैसा लगाया है।




