crime
Trending

अयोध्या में छात्रा की हत्या के आरोप में प्रधानाध्यापक व दो कर्मचारियों पर केस दर्ज

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में एक निजी स्कूल के प्रधानाध्यापक और दो कर्मचारियों के खिलाफ संस्थान परिसर में 15 वर्षीय एक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उसकी हत्या करने का मामला दर्ज किया गया है। स्कूल के परिसर में एक इमारत से कथित तौर पर गिरने के बाद शनिवार को इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई।

छात्रा के पिता के अनुसार, गर्मी की छुट्टी होने के बावजूद प्रधानाध्यापक ने उसकी बेटी को काउंसलिंग सत्र के बहाने शुक्रवार को जल्दी स्कूल आने के लिए कहा।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि सुबह करीब 9.50 बजे, स्कूल के अधिकारियों ने छात्रा के पिता को यह कहते हुए अस्पताल बुलाया कि वह झूले से गिरकर घायल हो गई, लेकिन सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि वह इमारत से गिर गई थी।

अधिकारी ने कहा, जब वह अस्पताल पहुंचे तो छात्रा के पिता को बताया गया कि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

छात्रा के पिता ने अपनी शिकायत में कहा,26 मई की सुबह लगभग 8.30 बजे, स्कूल के प्रधानाचार्य ने साजिश के तहत मेरी बेटी को स्कूल बुलाया, जबकि गर्मी की छुट्टी के लिए स्कूल बंद था। वहां मौजूद दो शिक्षकों ने मेरी बेटी के साथ बलात्कार किया और फिर उसे स्कूल की छत से फेंक दिया। इससे वह बुरी तरह घायल हो गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

महानिरीक्षक (अयोध्या), प्रवीण कुमार ने कहा, छात्रा के पिता की शिकायत के आधार पर, कैंट पुलिस स्टेशन में स्कूल के मैनेजर, प्रिंसिपल और स्पोर्ट्स टीचर के खिलाफ सामूहिक बलात्कार व हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है।

आईजी ने कहा कि तीन डॉक्टरों के पैनल द्वारा पीड़िता का पोस्टमॉर्टम किया जा चुका है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कुमार ने कहा, आशंका के आधार पर खेल शिक्षक को पहले ही हिरासत में ले लिया गया है और जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button