देश
Trending

तमिलनाडु के कन्याकुमारी में सड़क दुर्घटना में चार की मौत,सात घायल

चेन्नई। तमिलनाडु के कन्याकुमारी जिले में शुक्रवार सुबह एक वैन की बस से आमने-सामने टक्कर हो गई जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग नागरकोइल-तिरुनेलवेली के वेल्लामदम में तिरुचेंदूर से कन्याकुमारी जा रही डांस ग्रुप की वैन को बस ने टक्कर मार दी।

बस नागरकोइल से रोशाकुलम जा रही थी।

पुलिस ने बताया कि मृतकों में वैन चालक भी शामिल है। प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि वैन के चालक को झपकी आ गई थी, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button