Uncategorized
Trending

मुजफ्फरनगर में खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 के अन्तर्गत 11 मई को मशाल रैली का होगा आयोजन

मुजफ्फरनगर। खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 के आयोजन को सफल बनाने के उदे्श्य आज जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 के सफल आयोजन हेतु 05 मई, 2023 से 25 मई, 2023 तक मशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है। उक्त मशाल रैली का 10 मई, 2023 को सांय 7ः45 बजे जनपद मुजफ्फरनगर में आगमन कर रात्रि विश्राम करेगी एवं 11 मई, 2023 को प्रातः 8ः00 बजे मशाल रैली एवं प्रातः 10ः00 बजे से सांय 6ः00 बजे तक शिक्षण संस्थानो में कार्यक्रम एवं सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जायेगा।
जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपक्रीडाधिकारी को निर्देश दिये गये कि उक्त मशाल रैली को सफल बनाने हेतु अधिक से अधिक संख्या में खिलाडी/छात्र/छात्राएं एवं खेल प्रेमी 11 मई की प्रातः 7ः30 बजे जी0आई0सी0 खेल मैदान में एवं प्रातः 10ः00 बजे से सांय 6ः00 बजे तक शिक्षण संस्थानो में कार्यक्रम एवं सांस्कृतिक संध्या में प्रतिभाग करना सुनिश्चत किया जाये।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 गजेन्द्र कुमार, एसपी ट्रेफिक नगर मजिस्ट्रेट, जिला विधालय निरीक्षक, उप क्रीडाधिकारी हरफूल सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button