देश
Trending

एटा में भाजपा ने 13 बागियों को पार्टी से निष्कासित किया

एटा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त 13 बागियों को बाहर का रास्ता दिखाया है।

जिलाध्यक्ष संदीप जैन की ओर से इसकी पुष्टि करते हुए बताया गया कि निकाय चुनाव में पार्टी ने अपने अधिकृत उम्मीदवार उतारे हैं। जबकि कुछ लोग पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता और पदाधिकारी होने के बावजूद उन्होंने उम्मीदवारों के खिलाफ मैदान में उतरे हैं। ऐसे 13 लोगों को चिन्हित करते हुए छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है। इसके साथ ही यह भी चेतावनी दी गई है कि बागियों का समर्थन करने वाले पदाधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

निष्कासित नेताओं में नगर पालिका जलेसर से गौरी वर्मा, संजीव वर्मा, नगर पंचायत निधौली कलां से शिखा गुप्ता मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा, विशांत गुप्ता मोनी, राम किशन वर्मा मंडल उपाध्यक्ष, नगर पंचायत जैथरा से विवेक गुप्ता, गौरव राठौर जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, नगर पंचायत राजा का रामपुर से सुनीता, आशाराम, नगर पंचायत आवागढ़ मुन्नालाल गुप्ता, नगर पंचायत मिरहची लक्ष्मी उपाध्याय, सर्वेश उपाध्याय तथा राकेश कुमार वर्मा शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि भाजपा से टिकट न मिलने के कारण निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में उतरे बागी उम्मीदवार भाजपा के लिए चुनौती बने हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button