टॉप न्यूज़
Trending

खाप पंचायतों का महिला पहलवानों के समर्थन में दिल्ली कूच, पुलिस ने जंतर-मंतर, बार्डर पर सुरक्षा बढ़ाई

नई दिल्ली। हरियाणा और पूर्वी उत्तर प्रदेश की खाप पंचायतों ने राष्ट्रीय राजधानी के जंतर-मंतर पर धरने पर बैठीं महिला पहलवानों के समर्थन में मोर्चा खोल दिया है। हरियाणा की खाप पंचायतों ने आज (रविवार) दिल्ली कूच का ऐलान किया है। इसके मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर और दिल्ली-हरियाणा बार्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी है।

यह महिला पहलवान करीब दो हफ्ते से धरने पर बैठी हैं। इनकी मांग है कि भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार किया जाए। इन महिला पहलवानों ने सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद दिल्ली पुलिस बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं पर एफआईआर दर्ज कर चुकी है।

दिल्ली पुलिस ने राजधानी की तरफ बढ़ रहे खाप पंचायतों और पंजाब के किसान संगठनों के प्रतिनिधियों की गाड़ियों के काफिले को टीकरी बॉर्डर पर रोक दिया है। टीकरी बॉर्डर पर दिल्ली की तरफ आ रहा ट्रैफिक रुक गया है। पंजाब के किसानों के साथ आई महिलाएं खाना बनाने का सामान भी साथ लाई हैं।

इन पहलवानों के साथ मैदान पर कूदीं लववंशीय खत्री खाप व जटवाड़ा 360 खाप ने बैठक कर रणनीति तय की है। लववंशीय खत्री खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र खत्री ने कहा है कि बृजभूषण शरण के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।सभी खापें अपनी पहलवान बेटियों के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ेंगी। जटवाड़ा 360 खाप के प्रधान राजेंद्र सिंह ने कहा है कि दिल्ली को चारों ओर से घेरकर पानी, दूध और राशन की आपूर्ति नहीं होने दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button