Uncategorized
Trending

मुजफ्फरनगर में भाई के कातिलों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर डीएम से लगाई गुहार

मुजफ्फरनगर। थाना रामराज के नया गांव निवासी पीड़ित परिजनों ने भाई के कातिलों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर डीएम से गुहार लगाई।
मृतक के भाई अरशद ने जानकारी देते हुए अवगत कराया कि मेरे भाई आस मोहम्मद को कपिल और अनिल मजदूरी कराने के लिए ले गए थे उसके बाद उसका अता-पता नहीं चला। रामराज पुलिस को इसकी शिकायत की गई तो पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया उनकी निशान देही पर भाई के शव को बरामद कर लिया गया। लेकिन अभी तक उन पर कोई कार्रवाही नहीं की गई। पीड़ित परिजनों ने दोनों युवकों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की। अरशद की माने तो 27 तारीख को मजदूरी कराने के लिए ले गए थे उसके बाद शाम को कपिल और अनिल तो वापस आ गए। लेकिन पीड़ित का भाई आस मोहम्मद तक वापस नहीं आया उसका शव पानी की झील में अटका मिला। जिसको पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि युवक की मौत पानी में डूबकर मरने से हुई है जबकि परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है। पीड़ित के परिजनों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर एक प्रार्थना पत्र सौंप कर न्याय की गुहार लगाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button