देश
Trending

मणिपुर के हालात को देखते हुए केन्द्रीय गृह मंत्री ने रद्द किया कर्नाटक दौरा, मामले पर बनाए हुए हैं नजर

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर के हालात को देखते हुए शुक्रवार को कर्नाटक यात्रा रद्द कर दी है। वे मणिपुर के हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और शांति बहाली के लिए लगातार संवाद कर रहे हैं।

गृह मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार गृह मंत्री अमित शाह मणिपुर हिंसा पर नजर बनाए हुए हैं। इस संबंध में वह शुक्रवार को आला अधिकारियों के साथ मणिपुर में शांति बहाली को लेकर बैठक की। सूत्रों का कहना है कि मणिपुर में स्थिति अब नियंत्रण में है।

शाह ने कल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मणिपुर की स्थिति को लेकर नागालैंड, मिजोरम और असम सहित पड़ोसी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत की थी।

उल्लेखनीय है कि मणिपुर में आदिवासी आंदोलन के दौरान बुधवार को राज्य के कई जिलों में हिंसा भड़क गई, जिसके बाद राज्य सरकार ने अगले पांच दिनों के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं। इसके अलावा इंफाल पश्चिम, काकचिंग, थौबल, जिरिबाम, बिष्णुपुर, चुराचांदपुर, कांगपोकपी और तेंगनौपाल जिलों में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

राज्य में मैतेई समुदाय को एसटी श्रेणी में शामिल किए जाने की मांग के विरोध में एक रैली का आयोजन हुआ था। ऑल ट्राइबल स्टूडेंट्स यूनियन मणिपुर ने इस रैली का आयोजन किया था। इस दौरान हिंसा भड़कने का मामला सामने आया था। प्रदर्शनकारियों ने कई घरों में तोड़फोड़ की थी । इस दौरान तोरबंग इलाके में आदिवासियों और गैर-आदिवासियों के बीच हिंसा भड़क गई। इसके बाद कई और जिलों में भी हिंसा की खबरें आई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे।

इस मामले पर लेकर राज्य के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने अपने बयान में कहा था कि कुछ जगहों पर झड़प और तोड़-फोड़ की घटनाएं सामने आई हैं। यह घटनाएं दो वर्गों के बीच प्रचलित गलतफहमी के कारण हुईं हैं। राज्य सरकार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। इसे नियंत्रित करने के लिए सभी कदम उठाए जा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनावों के मद्देनजर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को आज कर्नाटक में चुनावी रैलियों को संबोधित करना था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button