देश
Trending

कर्नाटक : घर ढहने से बुजुर्ग महिला, नवजात की मौत

कोप्पला (कर्नाटक)। कर्नाटक के जीराला गांव में मंगलवार को लगातार बारिश के कारण घर ढह जाने से एक बुजुर्ग महिला और उसकी 20 दिन की पोती की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान 60 वर्षीय फकीरम्मा और उनकी पोती के रूप में हुई है। जबकि नवजात की मां कनकम्मा को इस घटना में चोटें आईं है। वहीं पिता घटना में बाल-बाल बच गए।

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह घटना इलाके में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण हुई है।

कनकम्मा का गंगावती सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

उत्तरी कर्नाटक क्षेत्र में पिछले सप्ताह से भारी बारिश हो रही है।

पिछले हफ्ते कलबुर्गी में भारी बारिश और ओलावृष्टि के कारण राहुल गांधी की जनसभा रद्द करनी पड़ी थी।

अमित शाह को भी इसी कारण से हाल ही में बेंगलुरु के बाहरी इलाके देवनहल्ली में अपना रोड शो रद्द करना पड़ा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button