crime
Trending

बीएसपी प्रत्याशी ने उड़ाई आचार संहिता की धज्जियां, प्रत्याशी समेत तीन पर मुकदमा दर्ज

मेरठ। आचार संहिता का किस प्रकार से उल्ल्घन होता है। इसका जीता जागता नमूना मेरठ में दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियों वह नोटों की गडिडयां लेते हुए दिखाई दे रहे है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की ओर से बसपा प्रत्याशी हशमत मलिक समेत तीन पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।

वायरल वीडिया में उसमें हशमत मलिक नोटों की गड्‌डी का लेनदेन करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है वीडियो हशमत मलिक के हापुड़ रोड कार्यालय का है। जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई है। वायरल वीडियो संज्ञान में आने पर अन्य पार्टियों के कार्यकर्ता बसपा प्रत्याशी पर नोट देकर वोट खरीदने का आरोप भी लगा रहे हैं।

लिसाड़ीगेट थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि बसपा के महापौर प्रत्याशी हसमत मलिक समेत तीन के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं जाकिर कॉलोनी चौकी इंचार्ज दिनेश पाल की तरफ से आचार संहिता के उल्लंघन में मामला दर्ज कराया गया है। वीडियो के आधार पर बसपा प्रत्याशी हशमत मलिक समेत तीन के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button