crime
Trending

मोतिहारी: प्यार में शिक्षक के सामने छात्रा ने नदी में लगायी छलांग,शिक्षक फरार

मोतिहारी। जिले के चकिया थाना क्षेत्र के बाराघाट पुल से शिक्षक से प्यार में धोखा खायी एक किशोरी छात्रा ने बूढी गंडक नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।

जानकारी के अनुसार मधुबन थाना क्षेत्र की रहने वाली उक्त किशोरी ने नदी में छलांग लगाने के पूर्व एक सुसाइड नोट भी लिखा है।घटना शुक्रवार देर शाम की बतायी जा रही है। वही किशोरी के नदी में छलांग लगाने की सूचना पर लोगो की भारी भीड़ जुटी है,साथ ही चकिया पुलिस के साथ एसडीआरएफ की टीम भी किशोरी के शव की तलाश में जुटी है।

घटना के बारे में बताया गया कि किशोरी व उसके प्रेमी शिक्षक दोनों मधुबन से बाराघाट पुल पर पहुंचे थे। कुछ देर तक दोनों में बात चीत हुई। उसके बाद किशोरी ने पुल से बूढ़ी गंडक नदी में छलांग लगा दी। युवती के नदी में छलांग लगाते देख प्रेमी वहां से फरार हो गया।वही पुलिस को मिले एक सुसाइ़ड में नोट में किशोरी ने प्रेमी का नाम दिव्यांश उर्फ धीरज बताया है। साथ ही उस पर शारीरिक शोषण सहित कई गंभीर आरोप भी लगाया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी शिक्षक एक कोचिंग संचालक है,जहां किशोरी पढती थी। चकिया थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि पुलिस मामले के तहकीकात में जुटी है। इस मामले में अभी कोई आवेदन नही मिला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button