देश
Trending

सासाराम उपद्रव मामले में भाजपा के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद गिरफ्तार

डेहरी आन सोन। बिहार में सासाराम से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद को सासाराम में रामनवमी में हुए उपद्रव के मामले में शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है ।

पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने बताया कि सासाराम नगर थाना क्षेत्र के लश्करीगंज मुहल्ला स्थित आवास से आज सुबह पुलिस ने राम नवमी के अवसर पर सासाराम में हुए उपद्रव मामले में पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद को गिरफ्तार किया गया है। इनके अलावा एक अन्य को भी गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद पर सासाराम व्यवहार न्यायालय से गैर जमानतीय वारंट जारी हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

श्री कुमार ने बताया कि सासाराम दंगा मामले में अबतक 65 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। 12 नामजद आरोपितों पर इश्तेहार चस्पा किया गया है। 38 पर गैर जमानतीय वारंट जारी है, जिसके लिए छापेमारी अभियान चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button