crime
Trending

झांसी में ब्लैक मेलिंग से परेशान युवक ने की आत्महत्या, परिजनों ने लगाया जाम

झांसी। नवाबाद थाना क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर जाम लगा दिया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रण करते हुए उन्हें कार्रवाई के लिए आश्वस्त किया।

गौरतलब कि झांसी जिले के नवाबाद थानान्तर्गत कुम्हार कुआं के पास सोनू प्रजापति परिवार के साथ रहता है। आरोप है कि कुछ दिन पहले एक लड़की ने उस पर छेड़खानी का आरोप लगाया था। इसके बाद समझौते के नाम पर उससे लगभग डेढ़ लाख रुपये ले लिए। रुपये लेने के बाद भी उसे परेशान किया जा रहा था। जिससे तंग आकर उसने फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति नियंत्रित करने का पूरा प्रयास किया।

इस संबंध में सीओ सिटी राजेश राय ने बताया कि मामले में आक्रोशित लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। लोगों ने पूरा सहयोग किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button