
मुंबई। विरार के मनवेलपाड़ा में निजी बसों की अवैध पार्किंग के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में 73 हजार 500 रुपये जुर्माना वसूला गया है। ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि यह जुर्माना 81 मामलों में वसूला गया है।

ज्ञात हो कि विरार-मनवेल पाड़ा में निजी बस पार्किंग की समस्या बनी हुई है। वसई-विरार शहर में बड़ी संख्या में निजी बसें,टैंकर,चार पहिया वाहन,निजी पर्यटक कंपनियों की कारें, लावारिस वाहन आदि सड़क के किनारे और अन्य जगहों पर अवैध रूप से खड़े किए जाते हैं।इसलिए क्षेत्र के नागरिकों ने मांग की है कि निजी यात्री बस वाहनों के लिए अलग से पार्किंग की व्यवस्था की जाए।




