टॉप न्यूज़
Trending

उत्तराखंड के परिवहन मंत्री चंदन रामदास का निधन, प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित

देहरादून। उत्तराखंड लोगों के लिए आज दोपहर बहुत ही दुखद समाचार आया। प्रदेश सरकार में परिवहन मंत्री रहे चंदन रामदास का निधन हो गया है। उन्होंने बुधवार को बागेश्वर के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली।

इस समाचार से जहां राज्य के लोग स्तब्ध हैं वहीं राज्य सरकार ने तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। इस दौरान प्रदेश के समस्त जनपदों के कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे। साथ ही अन्त्येष्टि के दिन उस जनपद के समस्त प्रदेश कार्यालय बंद रहेंगे।

चंदन रामदास लंबे अर्से से बीमार चल रहे थे, लेकिन कुछ स्वस्थ होने पर वे अपने कार्य पर जुट जाते थे। चंदन रामदास पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट में परिवहन विभाग के साथ-साथ कई अन्य विभागों की भी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनके निधन से प्रदेश में शोक की लहर है।

मुख्यमंत्री धामी ने अपने ट्वीट में कहा, “मंत्रिमंडल में मेरे वरिष्ठ सहयोगी श्री चंदन राम दास जी के आकस्मिक निधन के समाचार से स्तब्ध हूं। उनका निधन जनसेवा एवं राजनीति के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं परिजनों व समर्थकों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें”।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button