बॉलीवुड
Trending

एक्ट्रेस महिमा चौधरी की मां का निधन,लंबे वक्त से थीं बीमार

मनोरंजन की दुनिया से एक बुरी खबर आई है। बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी की मां का निधन हो गया है। जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक मां के निधन के बाद महिमा पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। महिमा के साथ-साथ उनकी बेटी एरियाना भी बुरी तरह रो रही हैं। हालांकि महिमा ने अभी तक अपनी मां के निधन के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक महिमा की मां पिछले कुछ समय से बीमार चल रही हैं और उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा की मां का हाल ही में निधन हो गया। उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए अभिनय जगत के कई कलाकार पहुंचे थे। साथ ही दो-तीन हफ्ते पहले माधुरी दीक्षित की मां का भी निधन हो गया था। अब महिमा चौधरी की मां का भी निधन हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button