टॉप न्यूज़
Trending

पाकिस्तान में कार और ट्रक की टक्कर में 6 पुलिसकर्मियों की मौत

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के खुजदार जिले में रविवार सुबह एक कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में छह पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने मीडिया को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, मीडिया में आई खबरों के अनुसार, दुर्घटना जिले के वाध इलाके में क्वेटा-कराची राष्ट्रीय राजमार्ग पर उस समय हुई जब विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी।

पुलिस ने मीडिया को बताया कि बचाव दल ने घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि पुलिसकर्मी प्रांतीय राजधानी क्वेटा से प्रांत के हब जिले जा रहे थे।

पुलिस ने आगे बताया कि वो एक पुलिस प्रशिक्षण कॉलेज में एक कोर्स में भाग लेने के बाद ईद के त्योहार के लिए घर आ रहे थे।

पाकिस्तान में अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, मुख्य रूप से खराब रखरखाव वाले वाहनों, खस्ताहाल सड़कों और सड़क सुरक्षा उपायों की लापरवाही के कारण।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button