देश
Trending

अतीक और अशरफ को दफनाने के लिए खोदी जा रही कब्र

प्रयागराज। पुलिस अभिरक्षा में मारे गए अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को दफनाने के लिए कसारी मसारी कब्रिस्तान में कब्र खोदी जा रही है। यह कब्र ठीक उसके माता-पिता के पास खोदी गई है।

जनपद में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद उत्तर प्रदेश में धारा 144 लागू कर दी गई है। प्रयागराज में शांति व्यवस्था बनी रहे इसको लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस की टीमें गश्त कर रही हैं। यह खबर आ रही है कि डॉक्टरों की पांच सदस्यीय टीम दोनों भाईयों का वीडियो ग्राफी के साथ थोड़ी देर में पोस्टमार्टम करेंगे। वहीं, अतीक और उसके भाई को दफनाने के लिए कसारी मसारी कब्रिस्तान में दो कब्रें खोदी जा रही हैं। यह कब्र ठीक अपने बेटे असद के पास और अतीक के पिता-और माता की कब्र के नीचे खोदी जा रही है। जहां इन दोनों भाईयों के शवों को सुपुर्द ए खाक किया जाएगा। क्रबिस्तान में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button