प्रयागराज में माफिया और पूर्व बहुबली सांसद अतीक और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या पर बेहद नाराज हैं और उन्होंने DGP को तलब किया है

प्रयागराज। अतीक अहमद को मेडिकल के लिए ले जा रही पुलिस की गाड़ी पर हमला हुआ है। पुलिस की गाड़ियों पर फायरिंग की गई है। इस हमले में अतीक और अशरफ की मौत हो गई है। मेडिकल कॉलेज के पास अतीक अहमद और अशरफ की हत्या की गई है। जिस वक्त ये हमला हुआ उस वक्त दोनों को जांच के लिए ले जाया जा रहा था। दोनों के शवों को मेडकल कॉलेज के अंदर ले जाया गया है। मौके पर जय श्रीराम के नारे जरूर सुने गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में माफिया और पूर्व बहुबली सांसद अतीक और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह हत्या कुछ युवकों ने गोली मार की है। घूमनगंज इलाके में इस वारदात को अंजाम दिया गया है। इस हमले में यूपी पुलिस का एक जवान भी घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि अतीक अहमद और अशरफ को पुलिस मेडिकल के लिए लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंची थी। इस दौरान हमलावर तीन युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या पर बेहद नाराज हैं और उन्होंने DGP को तलब किया है।

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर सरकार पर खड़े किए सवाल । पुलिस की कार्यशैली पर भी अखिलेश यादव ने किए खड़े सवाल ।

