
मुजफ्फरनगर। थाना नई मंडी के पास स्थित प्राथमिक विद्यालय कन्या पाठशाला में चोरों के द्वारा विद्यालय के दो कमरे और स्टोर का ताला तोड़कर उसमें रखे सामान की चोरी कर ली गई थाना नई मंडी पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करते हुए जांच पड़ताल करनी शुरू कर दी है।

प्रधानाध्यापिका रुचि गर्ग में जानकारी देते हुए बताया कि जब वह विद्यालय में आई तो उन्हें स्टोर और दो कमरे का ताला टूटा हुआ मिला जिसमें रखी एलईडी खिलौने गेम्स बच्चों की स्टेशनरी कॉपी चोरों के द्वारा चोरी कर ली गई। प्रधानाध्यापिका ने बताया कि इससे पहले भी एक दो बार विद्यालय में चोरी की घटनाएं हो चुकी है।

एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना नई मंडी पुलिस को प्राथमिक विद्यालय में चोरी होने की सूचना मिली थी जिसके संबंध में मुकदमा पंजीकृत करते हुए चोरों की शिनाख्त में जुट गई है बहुत जल्द ही चोरी का माल बरामद करते हुए घटना का अनावरण किया जाएगा।



