टॉप न्यूज़
Trending

शाजहांपुर में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली रेलिंग तोड़ते पुल से नीचे गिरी, बच्चों समेत 20 की मौत

शाजहांपुर। तिलहर थानाक्षेत्र वीर सिंहपुर के पास शनिवार दोपहर एक ट्रैक्टर ट्राली गर्रा नदी के पुल की रेलिंग तोड़ते नीचे जा गिरी। हादसे में महिलाओं व बच्चों सहित 20 लोगों की मौत हुई है और कई घायल हो गए है। ये सभी श्रद्धालु गर्रा नदी में जल भरने आये थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ग्रामीणाें की मदद से ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास कर रही है।

ग्राम प्रधान से अभी तक जाे जानकारी मिली है उसके मुताबिक, धनौरा के मजरा सुनौरा के रहने वाले ग्रामीण वीर सिंहपुर के पास बहने वाली गर्रा नदी में जल लेने आये थे। पुल पर ट्रैक्टर-ट्राली को बैक करते समय यह हादसा हुआ है। इसमें कई लोगों की मौत हुई है।

वहीं इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनका समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button