Uncategorized
Trending
मुजफ्फरनगर में इंसाफ की आस में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे परिजन, बेटे के लिए मांगा इंसाफ

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में कचहरी परिसर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे पीड़ित परिजनों ने लगाई न्याय की मांग की। पीड़ित परिजनों ने युवक और युवती पर पुत्र को जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

बता दें पूरा मामला थाना नई मंडी क्षेत्र के गांधीनगर का है। पिछले कई दिनों से इंसाफ की आस में भटक रहे परिजनों ने आज जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर एक प्रार्थना पत्र सौंपा और कहा कि हम न्याय के लिए भटक रहे है लेकिन कही से कोई राहत नही मिल रही जिसके बाद आज यहां न्याय की मांग की है।


