
मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद के चुनाव की गहमागहमी के बीच संभावित प्रत्याशियों के समर्थकों में भी पूरा जोश देखने को मिल रहा है। मुजफ्फरनगर नगरपालिका परिषद से सपा-रालोद व आजाद समाज पार्टी के संभावित प्रत्याशी राकेश शर्मा के समर्थकों ने उनके आवास पर पहुंचकर बधाई दी। हालांकि अभी तक हाईकमान ने उनके नाम की अधिकृत घोषणा नहीं की है, लेकिन कुछ दिन पहले ही उन्हें नगरपालिका प्रभारी बनाया गया था, तभी से उनके समर्थकों ने नगरपालिका परिषद के चुनाव में उन्हें प्रत्याशी मान लिया है, जिसमें उनकी पत्नी श्रीमती लवली शर्मा चुनाव मैदान में उतरेगी। आज सुबह वरिष्ठ समाजवादी नेता राकेश शर्मा के अंकित विहार आवाज पर पहुंचे समाज के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा उनका फूलमालाओं से स्वागत किया और सभी ने राकेश शर्मा के उज्जवल भविष्य की कामना की।


