crime
Trending

फिरोजाबाद में पुलिस मुठभेड़ में इनामी बदमाश गिरफ्तार, गोली लगने से हुआ घायल

फिरोजाबाद। सिरसागंज थाने की पुलिस टीम ने गुरुवार देर रात को 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

क्षेत्राधिकारी सिरसागंज प्रवीण कुमार तिवारी ने शुक्रवार को जारी बयान में बताया कि बीती रात को सिरसागंज थाने की पुलिस ने देर रात को अहमदपुर बंबा अमर कोल्ड़ स्टोरेज के पीछे बदमाश की लोकेशन मिलने पर इलाके में घेराबंदी की तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जबाव में पुलिस ने भी गोलियां चलाई तो पैर में गोली लगने से बदमाश घायल होकर गिर पड़ा, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उसे उपचार के लिए शिकोहाबाद अस्पताल में भर्ती कराया।

क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम सिरसागंज के गिहार कॉलोनी निवासी नंदू गुहार बताया है। उस पर लूट व चोरी के करीब 24 से अधिक अपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। एटा जिले के थाना मलावने तीन मुकदमों में वांछित था। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button