मैक्स हेल्थ केयर अस्पताल ने मरीज को दिया नया जीवन,पैंक्रियाज कैंसर से पीड़ित 49 वर्षीय मरीज का हुआ सफल इलाज

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर की वकील रोड स्थित एक होटल में मैक्स हेल्थकेयर द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें डॉ विवेक मंगतानी कहा कि मैक्स हेल्थ केयर के डॉक्टरों द्वारा पेनक्रियाज कैंसर से पीड़ित 49 वर्षीय मरीज का सफल इलाज किया गया है। नई दिल्ली के पटपड़गंज स्थित मैक्स हेल्थ केयर अस्पताल में मरीज को नया जीवन मिला है। डॉक्टरों की कोशिश से मुजफ्फरनगर के इस 49 वर्षीय मरीज को पेनक्रियाज के कैंसर से राहत मिली है। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर के 49 वर्षीय मरीज अशोक कुमार को हाइपरटेंशन और डायबिटीज की समस्या भी थी इसके साथ ही इनके अंदर पेरियाम्पुलरी कैंसर डायग्नोज हुआ, मरीज को अन्य बीमारियां भी थीं। डायबिटिक नेफ्रोपैथी, हाई लेवल सीरम क्रिएटिनिन यूरिया और एल्बुमिन की भी शिकायत की थी. लिहाजा ऐसी स्थिति में इनका इलाज काफी चुनौतीपूर्ण था।


