Uncategorized
Trending

मुजफ्फरनगर के केशवपुरी मौहल्ले में फैली गंदगी से लोगों में आक्रोश, दम तोड़ रही सफाई व्यवस्था

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के केशवपुरी महोल्ले में 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर जी की जयंती के दिन भी कोई सफाई व्यवस्था नही की गई। जिससे मौहल्लेवासियों में आक्रोश व्याप्त है। उनका कहना है कि पूरे शहर में साफ-सफाई अभियान चलाने के दावे किए जा रहे है लेकिन व्यवस्था दम तोड़ती नजर आ रही है।
मौहल्लेवासियों के मुताबिक जगह-जगह गंदगी के अंबार लगे हुए है जिस कारण मच्छर पनप रहे है और बिमारियों का भी भय बना हुआ है। लेकिन नगरपालिका की ओर से साफ-सफाई की कोई व्यवस्था नही है।
मौहल्ले के लोगों का कहना है कि एक तरफ तो सरकार बड़ी-बड़ी बातें करके स्वच्छता अभियान को बढ़ावा दें रही है। लेकिन हकीकत एकदम पलट है। मौहल्ले की सड़कों पर इतनी गंदगी जमा हो जाती है कि उसकी बदबू से मौहल्लेवासियों का जीना दुभर हो गया है,मौहल्ले में जगह-जगह गंदगी के अंबार देखने को मिलते है नालियां भी पूरी तरह से चौक हो चुकी है। सफाई न होने के कारण मोहल्ले में मच्छरों की भरमार हो रही है और लोग बीमार भी हो रहे हैं। मौहल्ले में रोजाना कूड़ा नहीं उठने के कारण आवारा पशु कुड़े को खाते रहते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button