Uncategorized
Trending

मुजफ्फरनगर के एसडी स्‍पोटर्स एकेडमी शूटिंग रेंज पहुंची शूटर दादी, बच्चों को सिखाया अचूक निशाना लगाना

मुजफ्फरनगर में एसडी स्‍पोटर्स एकेडमी शूटिंग रेंज पहुंची शूटर दादी के नाम से मशहूर प्रकाशी तोमर ने बच्‍चों को अचूक निशाना साधने के गुर बताए।
जिले की प्रथम स्पोर्ट्स एकेडमी में शूटर दादी तथा रिवाॅल्वर दादी के नाम से प्रसिद्ध प्रकाशी तोमर का जोरदार स्वागत किया गया। जिसमें उन्होने छात्र और छात्राओं को शूटिंग सीखने के गुण एवं कला से अवगत कराते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। शूटर दादी प्रकाशी तोमर शूटिंग रेंज को देखकर प्रसन्न हुई। उन्‍होंने बच्‍चों को बताया क‍ि अचूक निशाना साधने के लिए जरूरी है। कि अर्जुन की तरह उनका निशाना चिडिया की आंख पर गड़ा रहे। उन्‍होंने शूटिंग रेंज की तारीफ की। कहा क‍ि यह उत्तर प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ शूटिंग रेंज है। कहा क‍ि यहां स्वचलित सीयूस इलैक्ट्रोनिक टारगेट मशीन व विश्व स्तरीय पिस्टल एवं गन से छात्रों को बेहतर कोचिंग दी जा सकती है।

शूटर दादी ने मार्गदर्शन करते हुए बताया कि शूटिंग एक ऐसा खेल है जिसमें सर्तकता और एकाग्रता की बेहद जरूरत होती है। जिसमें निशानेबाज को मानसिक तौर पर एक दम तंदरूस्त और चैकन्ना रहना पड़ता है। भारत और शूटिंग का नाता बेहद खास रहा है और ओलंपिक गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन निखर कर आया है। उन्होने छात्रों को शूटिंग के दौरान प्रयोग होने वाली राइफल, पिस्टल एवं शाॅटगन के विषय में भी समझाया तथा स्र्पोटस एकेडमी (एसडी स्पोर्ट्स एकेडमी) के अध्यक्ष अनुभव कुमार एवं निदेशक डा सिद्वार्थ शर्मा की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button