crime
Trending

अंबेडकर नगर में युवक की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या, जांच शुरू

नई दिल्ली। दक्षिण जिले के अंबेडकर नगर इलाके में एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। वहीं मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि कई लड़कों ने मिलकर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किया था। बताया जा रहा है कि आरोपितों में दो सगे भाई भी हैं। पुलिस ने मामले में मौके पर पहुंचकर कर जांच शुरू कर दी है।

डीसीपी चंदन चौधरी ने बुधवार को बताया कि मंगलवार रात 10 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी, जिसमें बताया गया था कि एक युवक को 3 लोगों ने मिलकर चाकू मार दिया है। वह बुरी तरह घायल है और काफी खून बह रहा है, मौके पर पहुंची पीसीआर वैन ने घायल को तुरंत नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया, लेकिन वहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई, जिसकी पहचान दक्षिणपुरी निवासी राहुल उर्फ खटारा के रूप में हुई है।

घटना की प्रत्यक्षदर्शी महिला रानी ने बताया कि, घटना मंगलवार रात करीब 9:30 बजे के आसपास हुई। वहां लोग खाना खाकर सोने जा रहे थे कि तभी एक युवक उनके गेट के बाहर आकर गिरा। उसके शरीर से काफी खून निकल रहा था, फिर उन्होंने अपने बेटों को तुरंत पुलिस को कॉल करने के लिए कहा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button