
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के खानपुर क्षेत्र में पुलिस ने बाइक सवार तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हथियार और लूटा गया माल बरामद किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बुुधवार को बताया कि 11/12 अप्रैल की रात्रि में खानपुर पुलिस ढकोली प्याऊ पर संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चैकिंग में व्यस्त थी कि एक मोटर साइकिल पर तीन व्यक्ति सामने से आते दिखाई दी। पुलिस द्वारा रूकने का इशारा करने पर तीनो असलाह लहराते हुए तेजी से मुड़कर वापस जाने लगे। पुलिस द्वारा पीछा करने पर बदमाशों ने मोटर साइकिल ढकरौली बम्बे की तरफ मोड़ने का प्रयास किया। इस दौरान बाईक फिसल कर गिर गयी।

बदमाशों द्वारा अपने को घिरता देख एक बदमाश द्वारा पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान कस्बा खानपुर के मोहल्ला बाग़वाला निवासी तालिब और आबिद के रूप में हुई हैं जबकि तीसरे को कस्बा शिकारपुर के मौहल्ला चैनपुरा निवासी आज़ाद के रूप में चिन्हित किया गया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की तीन बाइक, 5720 रूपये, तीन मोबाइल,दो तमंचा और कारतूस बरामद किये।
घायल बदमाश को राजकीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। तीनों बदमाशों का अपराधिक इतिहास है।



