
देवरिया। जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक बेकाबू ट्रक ने जीप को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए हैं। हादसे के शिकार सभी लोग जीप में सवार थे।

स्थानीय पुलिस के मुताबिक बिहार के गोपालगंज जिले के ग्राम धनौती निवासी प्रभू दयाल, किरन, शिल्पी, नंदराम, बबीता, रेखा जीप से कहीं जा रहे थे। जीप प्रभू दयाल चला रहे थे। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र में पुरुषोत्तम चौराहे के पास जीप के पहुंचते ही सामने से एक बेकाबू ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी। कार में सवार सभी लोग घायल हो गए। सभी को देवरिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने जीप चालक 35 वर्षीय प्रभु दयाल को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का इलाज जारी है।




