Uncategorized
Trending
मुजफ्फरनगर में दीपक हत्याकांड मामले को लेकर SSP से मिले विधायक और ग्रामीण, जांच की उठाई मांग

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर की कचहरी परिसर स्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे ग्राम रोहाना कला के सैकड़ों ग्रामीणों के साथ पुरकाजी विधायक अनिल कुमार ने एसएसपी संजीव सुमन से मुलाकात कर गांव रोहाना के दीपक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इस सम्बन्ध में निष्पक्ष जांच की मांग की, पुरकाजी विधायक अनिल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गत दो अप्रैल को दीपक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया लेकिन पोस्टमार्टम में नॉरमल रिपोर्ट आई। परिजनों का आरोप है कि दीपक की हत्या की गई है। पुरकाजी विधायक अनिल कुमार ने बताया कि वह नहीं चाहते कि इस प्रकरण में कोई निर्देश फसें यदि कोई आरोपी है तो उस पर कार्यवाही हो।


