Uncategorized
Trending

मुजफ्फरनगर में महिला ने अपने देवर पर लगाया दबंगता का आरोप, एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

मुजफ्फरनगर। मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची थाना शाहपुर ग्राम काकड़ा से पीड़िता ने अपने देवर पर लगाया जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।

पीड़िता सीता देवी ने अपने देवर प्रमोद कुमार पर जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि हमें जान से मारने की धमकी देते हुए जाति सूचक शब्द भी कहे गए हैं। पीड़िता ने अपने देवर पर कानूनी कार्रवाई और परिवार व जान की हिफाजत की मांग की है। महिला ने बताया कि उसका देवर आपराधिक किस्म का व्यक्ति है और जबरदस्ती नाजायज तरीके से उसके हिस्से की संपत्ति को बेचना चाहता है। जिस के संबंध में एक मुकदमा मुजफ्फरनगर न्यायालय में चल रहा है। महिला ने बताया कि गत 9 अप्रैल की दोपहर को उसका देवर प्रमोद कुमार अपने दो अज्ञात साथियों के साथ आया और उन्हें हथियार दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। और कहा यदि मुकदमा में फैसला नहीं किया तो वह तुझे और तेरे बच्चों को जान से मार देंगे और उसे जाति सूचक शब्द भी कहे,महिला ने अपने देवर पर कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए जान माल और परिवार की सुरक्षा के लिए गुहार लगाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button