Uncategorized
Trending

मुख्यमंत्री त्वरित योजना के तहत मुजफ्फरनगर को मिली 8 करोड़ की सौगात

मुजफ्फरनगर। जिले के कचहरी परिसर स्थित लोकवाणी सभागार में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान और प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुख्यमंत्री त्वरित योजना के तहत 8 करोड़ रुपए की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान जिला पंचायत सभागार में केंद्रीय राज्यमंत्री और राज्यमंत्री सहित भाजपा के पदाधिकारियों के साथ गांव और क्षेत्र के जिम्मेदार लोग मौजूद रहे। बता दें कि नगर निकाय चुनाव की आचार संहिता से पहले ही जनपद के विभिन्न छात्रों को विकास की सौगात मुख्यमंत्री त्वरित योजना के तहत दी गई है।
केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्षेत्र के सांसद और विधायकों को त्वरित योजना के तहत धन उपलब्ध करवाया है जिसके तहत अलग-अलग गांव में कुछ विकास कार्य कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव की आचार संहिता लगने वाली है सब का सामूहिक मेरे और मंत्री कपिल देव के द्वारा विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया है उन्होंने कहा कि 5 करोड़ सांसद को दिए गए थे। और 3 करोड़ रुपए विधायक को त्वरित योजना के तहत दिए गए थे।
प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में क्षेत्र के विकास के लिए 8 करोड रुपए त्वरित योजना के तहत जनपद को मिले हैं जिससे क्षेत्र का विकास किया गया है उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का आशीर्वाद समय-समय पर हमें मिलता रहा है। और अब निकाय चुनाव की आचार संहिता लगने वाली है उससे पूर्व ही यहा विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button