देश
Trending

हैदराबाद में दो सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत

हैदराबाद। तेलंगाना में हैदराबाद के कुतुबुल्लापुर और पेत बशीराबाद में पिछले 24 घंटों के दौरान दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत हो गयी।

पुलिस ने आज यहां बताया कि पहली दुर्घटना रविवार को तड़के कुतुबुल्लापुर में उस समय हुई जब एक कार की लॉरी को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के समय पीड़ित कोमपल्ली से मेडचल की ओर जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए गांधी अस्पताल भेज दिया गया है।
एक अन्य दुर्घटना में पेत बशीराबाद में एमआरसीईटी इंजीनियरिंग कॉलेज में बी.टेक चौथे वर्ष में पढ़ने वाले सुवंत नाइक (23) की कार से मोटरसाइकिल की हुई टक्कर से मौत गई।पुलिस ने बताया दुर्घटना उस समय हुई जब युवक दूलापल्ली से बहादुरपल्ली जा रहा था। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए गांधी अस्पताल भेज दिया गया।
पुलिस ने मामले दर्ज कर लिए हैं और जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button