
मुंबई। दोपहिया वाहन चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि पेल्हार थाने में, सलीम युनूस अंसारी (21),निवासी नालासोपारा ने वाहन चोरी की शिकायत दर्ज करवाई थी।

मामले में केस दर्ज कर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य जानकारी के आधार पर साजिद सलमानी (21) और आबिद शाह ऊर्फ लंगडा ( 19) को गिरफ्तार कर वाहन चोरी के मामलो का पर्दाफाश किया। पुलिस ने इसके पास से चोरी के चार वाहन जप्त किए है।




