
मीरजापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के कटरा सर्रोई गांव के पास शनिवार की रात बोलेरो कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान देर रात ट्रामा सेंटर में युवक की मौत हो गई।

क्षेत्र के गोडसर सरपत्ती गांव निवासी जयप्रकाश मौर्य (25) शनिवार की रात बाइक से अपने घर जा रहा था। मीरजापुर-प्रयागराज मार्ग पर जिगना की ओर जा रही तेजरफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार को टक्कर मारते हुए भाग गयी। गम्भीर रूप से घायल जयप्रकाश को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सर्रोई ले जाया गया। चिकित्सक ने उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान देर रात युवक की मौत हो गई। जयप्रकाश दो भाईयों में बडा था। वह बीज भंडार में काम करता था।




