टॉप न्यूज़
Trending

विपक्ष के हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित

नयी दिल्ली। राज्यसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच गतिरोध बुधवार को भी जारी रहा और सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गयी।
भोजनावकाश के बाद सदन की कार्यवाही शुरु करते हुए सभापति जगदीप धनखड़ ने सदन में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खडगे के एक व्यवस्था के प्रश्न पर अपनी व्यवस्था दी। इस बीच दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए नारेबाजी करते रहे। श्री खडगे ने अडानी समूह की कंपनियों का मामला उठाया और जांच कराने की मांग की। सदन के नेता पीयूष गोयल ने विदेशों में भारतीय लोकतंत्र और संबंधित संस्थानों को अपमानित करने का मामला उठाया और कहा कि विपक्ष को इसके लिए क्षमायाचना करनी चाहिए। इस पर सदन में हंगामा होने लगा और श्री धनखड़ ने सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी।
इससे पहले अडानी समूह पर लगे आरोपों की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति के गठन की मांग पर अड़े विपक्ष ने सदन में शोर-शराबा किया जिसके कारण कार्यवाही दो बजे तक स्थगित करनी पड़ी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button