विश्व हिंदू महासंघ के द्वारा रामनवमी की शोभायात्रा में देशभर में जगह-जगह हुए पथराव हमले की निंदा करते हुए प्रशासनिक अधिकारी को तीन मांगों को सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे आज सोमवार को विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों के द्वारा रामनवमी के शुभ अवसर के उपलक्ष में अराजकतत्वों के द्वारा देशभर में रामनवमी की शोभायात्रा में राम भक्तों पर किए गए कायरता पूर्ण हमले के संदर्भ में 3 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा गया।

जिसमें मांग की गई है कि जो भी आरोपी है वह चिन्हित करके गिरफ्तार किए जाए इनकी संपत्ति की जांच हो इस षड्यंत्र के पीछे कौन कौन विदेशी ताकतें हैं जिहादी मानसिकता है उनका पता करके उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए इन सभी उपद्रवियों के ऊपर रासुका के तहत कार्रवाई करके इनकी संपत्ति सरकार अपने अधिकार में लेकर बुलडोजर की कार्रवाई करें इस अवसर पर बंटी चौधरी जिला प्रभारी राजीव धीमान जिला संयोजक राजेश शर्मा जिला अध्यक्ष राजकुमार विजयपाल सिंह मोनी राणा गीता भीलट आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


