
बस्ती। जनपद के थाना रुधौली प्रभारी संजय कुमार और स्वाट टीम प्रभारी उमा शंकर त्रिपाठी की संयुक्त कार्यवाही में 5 अंतर्राष्ट्रीय गांजा तस्करों को 65 किलो 740 ग्राम गांजा व चार पहिया वाहन बोलेरो के साथ रात्रि गश्त के दौरान पकड़ लिया गया। उक्त गिरफ्तारी बांसी-बस्ती मार्ग पर आमी नदी पुल पर हुई। तस्कर नेपाल से खरीदकर गांजा भारतीय सीमा में ला रहे थे। पुलिस की मानें तो गांजा बस्ती एवं आस-पास के जनपदों में बेचा जाना था।

पुलिस अधीक्षक बस्ती गोपाल कृष्ण चौधरी ने पत्रकारों को बताया कि 5 अंतर्राष्ट्रीय गांजा तस्करों राजेंद्र प्रसाद गौड़ से 09.478 किलोग्राम , काशीनाथ पुत्र रुदल से 10.230 किलोग्राम , रमाशंकर जायसवाल से 10.292 किलोग्राम , साहिल अंसारी से 10.846 किलोग्राम ,स्वामीनाथ निषाद से 10.100 किलोग्राम तथा बोलेरो वाहन की पिछली सीट पर रखे 02 पैकेट से क्रमशः 6A- 10.600 किलोग्राम 6B- 04.194 किलोग्राम (कुल 65 किलो 740 ग्राम) गांजा व चार पहिया वाहन बोलेरो (रजिस्टर गाड़ी संख्या-UP-53-AC-5400) जब्त किया गया। थाना रुधौली में गिरफ्तार 05 अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0 82/2023 धारा 8/20 NDPS Act व धारा 207 M.V. Act पंजीकृत कर अन्य आवाश्यक विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया दिया।हिन्दुस्थान समाचार/महेन्द्र




