World
Trending

आज का इतिहास- चार अप्रैल

नयी दिल्ली।  भारतीय एवं विश्व इतिहास में 04 अप्रैल की प्रमुख घटनाएँ इस प्रकार है:-
1460 – स्विट्जरर्लैंड में बेसल यूनिवर्सिटी की स्थापना।
1716 – उत्तरी जर्मनी के विस्मार पर रुस और प्रशिया की सेनाओं ने कब्जा किया।
1722 – जेकब रोजरविन ने पूर्वी आयरलैंड की खोज की।
1818 – अमेरिकी कांग्रेस ने राष्ट्रध्वज में ’13 लाल और सफ़ेद स्ट्रिप्स तथा 20 सितारे’ शामिल करने को मंजूरी दी।
1858 – ह्ययूज रोज के नेतृत्व में ब्रिटिश सेना के साथ युद्ध करने के बाद झांसी की रानी लक्ष्मीबाई झांसी से निकलकर काल्पी पहुंची और बाद में ग्वालियर की ओर चली गई।
1905 – कांगरा घाटी में आये जबरदस्त भूकंप से लगभग 20000 लोगों की जान गई।
1910 – दार्शनिक श्री अरबिंदो घोष पांडिचेरी (अब पुड्डुचेरी) पहुंचे जहां उन्होंने योग और आध्यात्मिक केन्द्र खोला।
1916 – अमेरिकन सीनेट ने प्रथम विश्व युद्ध में हिस्सा लेने को मंजूरी दी।
1941 – लीबिया के बेनगाजी शहर पर जर्मनी की सेना ने कब्जा किया।
1944 – ब्रिटिश सेना ने इथोपिया के आदिश अबाबा पर कब्जा किया।
1949 – उत्तरी अटलांटिक सैन्य संगठन की स्थापना हुई जो शीतयुद्ध के शुरुआती दौर का नतीजा थी।
1960 – अफ्रीकी देश सेनेगल ने फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल करने की घोषणा की।
1975 – बिल गेट्स और पॉल एलन के बीच हुए समझौते के फलस्वरूप माइक्रोसॉफ्ट की स्थापना हुई।
1979 – पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री ज़ुल्फिकार अली भुट्टो को फांसी की सजा दे दी गई।
1968 – अमेरिका के मानवाधिकार कार्यकर्ता मार्टिन लूथर किंग की आज ही के दिन हत्या कर दी गई।
1994 – तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा द्वारा तिब्बती बालक उग्येन थिनली दोरजी को नये कर्मापा के रूप में घोषणा।
1997 – क्रयशक्ति की क्षमता की दृष्टि से विश्व बैंक ने भारत को विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश घोषित किया।
2006 – इराक के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन पर नए आरोप लगे।
2008 – दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना ने भाजपा सदस्यता स्वीकार किया।
2008 – पाकिस्तान की नई सरकार ने सेना के ख़ुफिया प्रमुख के पद से मेजर जनरल नदीम को हटाया।
2013 – महाराष्ट्र के ठाणे में अवैध रूप से निर्मित इमारत गिरने से तक़रीबन 80 लोग मारे गए।
2013 – छत्तीसगढ़ में एक कुल्हाड़ी-हत्या कांड में नौ लोग मारे गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button