देश
Trending

कानपुर में हाईवे पर मालवाहक वाहन आपस में टकराए, आग लगी

कानपुर। रविवार को कानपुर-बर्रा बाईपास एनएच 2 हाईवे फ्लाईओवर पर एक डंपर ट्रक और एक ट्रेलर की आपस में टक्कर हो गई। टक्कर के बाद वाहनों में आग लग गई। डंपर और ट्रेलर ट्रक के चालक और क्लीनर समय रहते वाहनों से बाहर निकलने में सफल रहे और सुरक्षित बच गए।

डंपर गिट्टी से लदा हुआ था और झांसी से आ रहा था, इसी दौरान दोनों वाहन टकरा गए और उनमें आग लग गई। दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई।

इस बीच, आग लगने की घटना के कारण राजमार्ग की दोनों साइड जाम हो गईं और पुलिस को यातायात बहाल करने में कई घंटे लग गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button