देश
Trending

उत्तराखंड में सड़क हादसे में फोर्स ट्रैक्स क्रूजर के ड्राइवर की हुई मौत, 11 घायल

खटीमा। उत्तराखंड के खटीमा में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां सवारियों से भरे वाहन को एक कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में फोर्स ट्रैक्स क्रूजर चालक की मौत हो गई। जबकि 11 लोग घायल हो गए। घायलों का खटीमा के उप जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। जिसमें से 4 लोगों की हालत गंभीर होने की वजह से हायर सेंटर रेफर कर दिया है। यह हादसा पहेनिया टोल टैक्स के पास हुआ है।

जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर जिले में खटीमा के पहेनिया टोल टैक्स के पास रविवार को सवारी से भरी फोर्स ट्रैक्स क्रूजर गाड़ी को रॉन्ग साइड से आ रही एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में फोर्स ट्रैक्स क्रूजर गाड़ी के ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 11 लोग बुरी तरह से घायल हो गए।

हादसे की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को 108 की मदद से उप जिला अस्पताल खटीमा में भर्ती कराया। जहां हादसे में घायल लोगों का इलाज जारी है। गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

खटीमा उपजिला अस्पताल के डॉक्टर अकलीम अहमद ने बताया कि एंबुलेंस की मदद से 11 घायल और एक मृतक को अस्पताल लाया गया। जिसमें चार लोगों की हालत ज्यादा गंभीर है।

फिलहाल, उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि वाहन सवार रामनगर से रुद्रपुर जा रहे थे। तभी पहेनिया टोल टैक्स के पास यह हादसा हो गया।

सवारियों के मुताबिक, कार चालक को झपकी लग गई थी जिसकी वजह से अचानक कार चालक रॉन्ग साइड आ गया। इस हादसे में चालक की जान चली गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button