Uncategorized
Trending

मुजफ्फरनगर में होलिका दहन पर लगे मोदी-योगी जिंदाबाद के नारे

मुजफ्फरनगर। जिले में आज हजारों की संख्या में सुबह से ही होली का पूजन महिला पुरुषों द्वारा शुरू हुआ तो वही रात होते ही होलिका दहन भी पंडितों द्वारा बताए समय के अनुसार संपन्न होना शुरू हुआ। होली पूजन व होलिका दहन के लिए दर्जनों की संख्या में डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए हुए थे जिससे जनपद के अंदर सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे वहीं एसएसपी संजीव सुमन द्वारा भी थानावार चौकीवार लेपर्ड मोबाइल लगातार होली के त्यौहार को सुरक्षित संपन्न कराने के लिये पैदल भृमण में लगी हुई है तो वही देर रात तक जगह-जगह होलिका दहन सम्पन्न हो रहा है वही लगातार सेक्टर मजिस्ट्रेट अपर मुख्य अधिकारी जितेंद्र कुमार होलिका दहन की सुरक्षा व्यवस्था नापते रहे कहीं किसी तरह की भी कोई अप्रिय घटना मुजफ्फरनगर में नहीं हुई है लगातार मुजफ्फरनगर पुलिस प्रशासन के एक्टिव होने से होलिका दहन और होलिका पूजन सुरक्षित संपन्न हुआ है। वही इस सब का श्रेय जनपद वासियों ने मोदी और योगी को दिया है और कहा कि मोदी और योगी लगातार सुरक्षा व्यवस्था प्रदेश के अंदर देश के अंदर बना रहे हैं सभी लोग हर्षोल्लास से खुशी के माहौल में होली का त्यौहार मना रहे हैं कल रंगों की होली फाग भी सुरक्षित संपन्न होगा ऐसा जनपद वासियों ने बताया है कि हम सब लोग प्यार मोहब्बत से सभी को संदेश दे रहे हैं कि कोई भी माहौल खराब करने वाली घटना ना करें जिससे प्रदेश और शहरों का नाम बदनाम हो वही जनपद वासियों ने मोदी योगी जिंदाबाद के नारे भी लगाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button