हेल्थ
Trending

बुलंदशहर में होली पर 24 घंटे मिलेंगी स्वास्थ्य सेवाएं

 

बुलंदशहर। जनपद में होली के त्यौहार को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। होली पर जनपद में 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विनय कुमार सिंह ने चिकित्सकों से लेकर पैरामेडिकल स्टाफ तक की छुट्टियों को रद्द कर दिया है। वहीं होली के मद्देनजर विशेष रोस्टर बनाया गया है, जिसमें आई सर्जन, त्वचा रोग विशेषज्ञ भी ड्यूटी पर रहेंगे। जनपद में संचालित एंबुलेंस भी मरीजों के लिए हर वक्त तैयार रहेंगी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विनय कुमार सिंह ने बताया- होली पर इमरजेंसी मामलों की संख्या बढ़ जाती है। सड़कों पर भीड़भाड़ के चलते सड़क दुर्घटनाओं के मामले भी बढ़ते हैं। होली पर जागरूकता के अभाव में केमिकलयुक्त रंगों के प्रयोग से लोगों को त्वचा की समस्या भी होती है। इसी के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने तैयार है। जनपद में तैनात चिकित्सक से लेकर स्टाफ नर्स तक की छुट्टी पर रोक लगा दी गई है। अगर किसी को कोई इमरजेंसी कारणों से छुट्टी लेनी है, तो उसकी सूचना देनी होगी। जिलाधिकारी की अनुमति मिलने के उपरांत ही कोई स्वास्थ्य कर्मी अपने तैनाती स्थल को छोड़ सकेगा। इसका उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी।

हर्बल रंगों का करें प्रयोग

सीएमओ ने लोगों से अपील की है कि होली पर केमिकल युक्त रंगों से परहेज करें। उनके स्थान पर हर्बल रंगों का प्रयोग करें। जिससे त्वचा पर होने वाले इन्फेक्शन समेत अन्य परेशानियों से बचाव किया जा सकता है।

एंबुलेंस सेवा के जिला प्रोग्राम मैनेजर योगेंद्र कुमार ने बताया- होली के मद्देनजर एंबुलेंस के चालक और ईएमटी की छुट्टियां रद्द की गई हैं। होली पर जनपद में 108 और 102 एंबुलेंस 24 घंटे अलर्ट रहेंगी। जरूरत पड़ने पर जनपद के लोग एंबुलेंस सेवा का लाभ ले सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button